समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के रेबरा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गणेश पूजा के लिये पूजा पंडाल की तैयारी पूरी,गणेश पूजा कल…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के रेबड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री गणेश पूजा की सभी तैयारी पूजा समिति द्वारा कर ली गई है।कल दिनांक 07/09/2024 को 11 बजे पूर्वाह्न से विधिवत मंत्रोचारण के साथ पूजा शुरू होगा।बता दें कि हर साल की भांति इस साल 11 वीं बार भगवान श्री गणेश पूजा की पूजा अर्चना की जायेगी जिसके उपासक के रूप में स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह एवं शिक्षक लाल बाबू को पूजा समिति द्वारा जिम्मेदारी दी गई है।

 

पूजा समिति के सदस्य केदार प्रसाद राय एवं गणेश प्रसाद महतो ने बताया कि इस बार काफी हर्षोल्लास व धूम धाम से पूजा की व्यवस्था की गई है।ये पूजा 07.09.2024 से शुभारंभ होकर लगातार
11.09.2024 तक चलेगा।जिसमें प्रत्येक दिन विषय कीर्तन होगा तथा अंत में भव्य जागरण के साथ पूजा की समाप्ति होगी।उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं पूजा में भाग लेने की अपील किया गया है।
मौके पर पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय,सरपंच अशोक कुमार राय,उप मुखिया राम सगुण राय,सूरज सहनी,कैलाश सहनी,रघुनाथ राय,नीलम देवी,राधेश्याम महतो,राजकुमार महतो,सुरेश सहनी,अकलू राय,चंद्रशेखर सहनी,छोटू ,विक्की,सचिन, मुकेश,पिंटू सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

 

 

 

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article