जयपुर: प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान का किया आगाज….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड ने मुख्यमंत्री शर्मा के साथ मुख्यमंत्री निवास पर देखा अभियान का सीधा प्रसारण

बिहार न्यूज़ लाईव जयपुर डेस्क:  जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा)भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता ग्रहण कर किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के प्रधान सेवक को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सदस्यता अभियान शुभारंभ कार्यक्रम देशभर में सीधा प्रसारण किया गया। देश के प्रत्येक भाजपा शासित राज्यों, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यक्रम लाइव किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉ अरूण चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मुख्यमंत्री निवास पर अभियान का सीधा प्रसारण देखा।

- Sponsored Ads-

 

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शहर सांसद मंजू शर्मा, विधायक देवी सिंह शेखावत, भागचंद टाकड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी, नारायण पंचारिया, मोतीलाल मीणा, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक जितेंद्र गोठवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, आईटी संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया संयोजक ​हिरेन्द्र कौशिक, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभागों के संयोजक-सह संयोजक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article