समस्तीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ संख्या 299 के नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी के आवासीय परिसर में सुना गया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

समस्तीपुर/रोसरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ संख्या 299 के नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी के आवासीय परिसर में सुना गया । बिहार लाइव न्यूज़ रिपोर्ट अमित गुप्ता भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा नगर मंडल के अन्तर्गत बुथ संख्या 299 के नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी के आवासीय परिसर में मान्यवर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

 

मन की बात कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी जयंती कार्यक्रम बुथ अध्यक्ष अरबिंद कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार झा ने अटलजी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उन्होंने परमाणु परीक्षण कर भारत को विश्व में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित कर समाज के अन्तिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अन्तयोदय कार्यक्रम लागू किया।

- Sponsored Ads-

 

वही किसानों के उत्थान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड एवं भारत के जनमानस को शतप्रतिशत साक्षर बनाने के लिए सर्वशिक्षा अभियान चलाया | आज मान्यवर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी उनके कार्यक्रम को आगे बढाते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अपना कदम बढाते हुए विश्व स्तर पर भारत स्थापित करने में सफल हुए | कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य डा० बिमलेश चौधरी ने भी , नगर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, पंकज कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार झा मनोज कुमार झा, नवनीस झा कुमार विनोद सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे |

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article