बिहार न्यूज़ लाइव नालंदा डेस्क: बिहारशरीफ। हिलसा अनुमंडल के एकंगरसराय थानान्तर्गत चमेढा रसलपुर में गुरुवार को दिन-दहाड़े प्राथमिक विद्यालय रसलपुर के प्रधानाध्यापक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गया। घायलावस्था में स्थानीय लोगो और पुलिस-प्रशासन की मदद से उचित इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एकंगरसराय निवासी अरुण प्रसाद प्रत्येक दिन की भाँति प्राथमिक विद्यालय रसलपुर में ड्यूटी करने जा रहे थे कि पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने रसलपुर पहुँचने के पूर्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार पर गोली चला दी,जो सीधे सीने लगा।
गोली चलने से वहाँ पर भगदड़ मच गयी।जबतक वहाँ पर के लोग समझते,तबतक गोली मारकर अपराधी फरार हो गया।उचित इलाज हेतु अरुण प्रसाद को पटना रेफर कर दिया है,जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शिक्षक संघ ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। पुलिस तहकीकात में जुट गयी है।
बिहार न्युज/प्रमोद कुमार पांडेय