नगरा में आग लगने से लाखों मूल्य की संपत्ति जलकर हुआ राख

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

घंटों तक जलता रहा समान, पानी के लिए इधर उधर भटकते रहे लोग


नगरा। नगरा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर के नीचे बने एक कमरे में चल रही काश्मीरी उलेन मेला नामक की दुकान में मंगलवार देर रात्रि अचानक आग लगने से लाखों मूल्य का सामान नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि मंदिर के नीचे स्थित दुकान में अचानक से आग लगी, हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

- Sponsored Ads-

नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर बन्नी गांव निवासी रामजी प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि आग में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये नकद जल गया,जबकि दुकान में रखे कपड़ों सहित अन्य सामान जलने से लगभग छह से सात लाख मूल्य का कपड़ा का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग काफी तेजी से फैली, जिससे सामान बचाने का मौका नहीं मिल सका। वहीं आग बुझाने के लिए लोग पानी के लिए घंटी इधर उधर भटकते दिखे।

घटना के दौरान मंदिर से उठती आग की लपटों को देखकर नगरा थाना की पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इधर अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार के निर्देश पर सीआई उमेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment