भागलपुर: जनसंपर्क अभियान चला मुख्य पार्षद पद की उम्मीदवार किरण देवी ने अपने पक्ष में मांगा वोट

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ भागलपुर डेस्क: अकबरनगर में नगर पंचायत चुनाव 18 दिसंबर को पहले चरण में होना है। जिसको लेकर प्रत्याशी गांव गली मोहल्ले में घूम घूम कर जनसंपर्क अभियान चला अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में अकबरनगर नगर पंचायत से मुख्य पद के लिए दावेदारी पेश कर रही किरण देवी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। अपने पक्ष में घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

 

किरण देवी ने मतदाताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि नगर पंचायत का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। किरण देवी ने नगर पंचायत के श्रीरामपुर में घर घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने पेयजल, विधवा पेंशन, आवास निर्माण समेत अन्य कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article