भागलपुर: लोगों की सुविधा के लिए खोला गया सार्वजनिक शौचालय का ताला

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

खबर का असर: प्रमुखता से अखबार में खबर छपने के बाद नप की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क:  अकबरनगर ::

- Sponsored Ads-

नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड चार में सर्वाजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन नगर पंचायत बन जाने के बाद भी सार्वजनिक शौचालय का लोगों को लाभ नहीं मिल सका था। लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया सार्वजनिक शौचालय में करीब कई महीनों से ताला में बंद था। ऐसे में करीब आसपास के ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश था।

 

अकबरनगर के शिव मंदिर चौक पर ऑटो स्टैंड से आने जाने वाले यात्रियों को भी इधर-उधर बाथरूम सहित शौचालय के लिए भटकना पड़ता था।जिसके बाद बीते शुक्रवार यानी 13 जनवरी को हिंदी दैनिक अखबार संजना भारती में प्रमुखता से लाखों खर्च कर बनाए

 

सार्वजनिक शौचालय में तालो का पहरा नाम के शीर्षक से खबर छपी।खबर छपने के बाद नगर पंचायत अकबरनगर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण देवी ने अभिलंब पहल कर संज्ञान लिया। गुरुवार को पदभार ग्रहण करने के बाद देर शाम सार्वजनिक शौचालय का ताला खुलवा कर लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया गया। इस दौरान नप की अध्यक्ष किरण देवी ने बताया कि नप अकबरनगर के शिव मंदिर चौक पर बने सार्वजनिक शौचालय में लगे ताले की जानकारी स्थानीय ग्रामीण सहित अखबार में छपी खबरों के माध्यम से हुई थी। जिसके बाद संज्ञान में लेकर नप के अधिकारियों को जानकारी दिया। जिसके बाद पहल कर गुरुवार को जो भी सुविधाओं का अभाव था उसे पूरा कर लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया गया है।अब आसपास के ग्रामीण सहित टेंपो स्टैंड में आने जाने वाले यात्रियों को भी सार्वजनिक शौचालय खुल जाने से सुविधा होगी। इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

फ़ोटो:: शिव मंदिर चौक के समीप सार्वजनिक शौचालय का लोगों की सुविधा के लिए खोला गया ताला

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article