पुष्कर/अजमेर:महात्मा ज्योतिबा फुले की 134वीं पुण्यतिथि मनाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/अजमेर:महात्मा ज्योतिबा फुले की 134वीं पुण्यतिथि तिलोरा रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय स्मारक पर गुरुवार को मनाई गई। महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल विकास समिति के अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने बताया कि कि महात्मा फुले समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी थे। महिलाओं व पिछड़ों के उत्थान के लिए इन्होंने अनेक काम किए।

कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर माली समाज से जुड़े विभिन्न समाज बंधु पहुंचे और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल विकास समिति के उपाध्यक्ष अजय सैनी, महामंत्री सूरजमल दग्दी,अखिल भारतीय माली सैनी सेवा सदन, पुष्कर के अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दामोदर मुखिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन सिंह रावत, निवर्तमान पार्षद जयनारायण दगदी, राजेंद्र महावर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, धीरज जादम, मगनीराम अजमेरा, जगदीश कुर्डिया, बेणीगोपाल मंत्री, सुभाष पाराशर, पूनमचंद सतरावला, छोगा सिंह रावत, गोपाल तिलोनिया, पुखराज दगदी, सत्यनारायण पाराशर, भागचंद दगदी, मालियान नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सीताराम सतरावला, बंटी गहलोत, नंदू किशोर कुंवाल, राहुल उबाणा,खेमराज उबाणा, चंद्र प्रकाश माली सहित पुष्कर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

- Sponsored Ads-

- Sponsored Ads-

Share This Article