पुष्कर विधायक व मंत्री ने दीपावली की सभी रामासामा किया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

*मंत्री ने गायत्री शक्ति पीठ से ब्रह्मा मंदिर तक लोगों मिले
(हरिप्रसाद शर्मा)पुष्कर/अजमेर /तीर्थरा पुष्कर में पुष्कर के विधायक एवं जल संसाधन मंत्री मंत्री सुरेश सिंह रावत ने दीपावली के मौक़े पर दूसरे दिन पुष्कर के मुख्य बाजार में आम जन से रामा सामा किया।

उन्होंने गायत्री शक्ति पीठ से नगर परिषद के सभापति कमल पाठक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण पहनाकर स्वागत किया। मंत्री रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ गायत्री शक्ति पीठ,गुरुद्वारा से नया रंगजी मंदिर, वराह घाट चौक, मुख्य गऊ घाट, सदर बाजार, ब्रह्मा चौक होते हुए ब्रह्मा मंदिर तक के मुख्य बाजार तक किया व सभी के दुःख दर्द भी जानें एवं मिठाई खिलाई ।

- Sponsored Ads-

इस दौरान मंत्री का जगह-जगह शहरवासियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री रावत ने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।

 

इनके साथ उपसभापति शिवस्वरूप महर्षि, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, महामंत्री अरुण वैष्णव, पार्षद लक्ष्मी देवी पाराशर, धीरज जादम, रोहन बाकोलिया, घनश्याम भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश पाठक, नौशाद खान, हरिशंकर चौहान, नरेंद्र सिंह चुंडावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article