बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: दरियापुर।स्थानीय रेल पहिया कारखाना द्वारा पहली बार बीएलसी पहिए का निर्माण कर तामिलनाडु गोल्डन रॉक त्रिंचनापल्ली रेल कारखाने को भेजा गया है।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शुभ्रांशु ने मंगलवार को 67 पहिए की पहली खेप को हरी झंडी दिखा रवाना किया।जिससे मगलवार का दिन कारखाना के लिए महत्वपूर्ण रहा।
विदित हो कि रेल पहिया कारखाना द्वारा गत 14 जनवरी को भारत सरकार के उपक्रम भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (कांकोर)से करार के बाद बीएलसी पहिए का पहली बार निर्माण कार्य शुरू किया था।बीएलसी पहिया हाई स्पीड लो हाईट फ्लैट बैगन कंटेनर में प्रयुक्त किया जाता है।
पहिए की पहली खेप को रवाना करने से पहले विधिवत पूजा अर्चना की गई।मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने नारियल फोड़ कर इसकी शुरुआत की।अधिकारियों ने बताया कि जांच में सभी पहिया उपयुक्त पाए गए।इसके बाद पहली खेप को भेजा गया है। यह रेल पहिया कारखाने के लिए खुशी का क्षण है।इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता राकेश गौतम,मुख्य यांत्रिक अभियंता उत्पादन सुमन कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।