अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सैकंडरी और प्रवेशिका का परिणाम कल 29 मई को

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*बोर्ड प्रशासक श्री महेश चंद्र शर्मा जारी करेंगे परिणाम
*कल शाम 5 बजे जारी होगा परिणाम

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क  अजमेर/(हरिप्रसाद शर्मा)राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सैकंडरी और प्रवेशिका का परिणाम कल 29 मई को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसके साथ ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा।

- Sponsored Ads-

 

इसमें कुल 7063 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। बोर्ड सचिव श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक श्री महेश चन्द्र शर्मा परिणाम जारी करेंगे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article