राजेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य हुए सेवानिवृत-विदाई समारोह में शिक्षकों ने की उनके कार्यकाल की सराहना

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

राजेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य हुए सेवानिवृत
विदाई समारोह में शिक्षकों ने की उनके कार्यकाल की सराहना
सभी शिक्षकों एवं कर्मियों का मिला भरपूर सहयोग:प्राचार्य

छपरा ।शनिवार को राजेंद्र कॉलेज में प्राचार्य प्रो. उदय शंकर पाण्डेय के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावनात्मक एवं गरिमामय रहा, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अशोक कुमार सिन्हा ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसमें मंगलाचरण श्री हरेराम शास्त्री द्वारा प्रस्तुत किया गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने प्रो. उदय शंकर पाण्डेय के सफल कार्यकाल, उनके कुशल नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं संस्थान के विकास में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रो. पाण्डेय ने अपने समर्पण और दूरदर्शिता से कॉलेज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने प्राचार्य के सरल व्यक्तित्व की सराहना की।

- Sponsored Ads-


इस अवसर पर प्रो. पूनम, प्रो. संजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार मिश्रा एवं डॉ. संजय कुमार, राजीव जी मंचासीन रहे। सभी वक्ताओं ने प्रो. पाण्डेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रशासनिक कौशल, सरल स्वभाव तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार की प्रशंसा की। हरिहर मोहन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। अपने विदाई वक्तव्य में प्रो. उदय शंकर पाण्डेय ने कॉलेज परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजेंद्र कॉलेज उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रहेगा।

उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सहयोग के लिए समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. ऋचा मिश्रा ने किया, जिन्होंने पूरे समारोह को प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया। अंत में डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. पाण्डेय का पूरा परिवार जिसमें धर्मपत्नी डॉ. शशिप्रभा पाण्डेय, पुत्री सुरभि श्रेया, सुवर्णा श्रेया, पुत्र उत्कर्ष पांडे, दामाद अमित मिश्रा शामिल रहे। समारोह का समापन भावुक क्षणों के साथ हुआ, जहाँ उपस्थित सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों ल, छात्रों ने प्रो. उदय शंकर पाण्डेय को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।प्राचार्य ने अपना प्रभार प्रो. संजय कुमार (इतिहास विभाग) को सौंपा ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment