समस्तीपुर: राज्यसभा सांसद ने किया स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक राजेंद्र नारायण शर्मा स्मृति पुण्य भूमि किताब का किया विमोचन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड के भोरेजयराम निवासी स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक स्मृति शेष राजेंद्र नारायण शर्मा, आशालता देवी स्मृति पुण्य भूमि स्मारिका किताब का विमोचन राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर,पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद,समस्तीपुर नगर निगम के उप महापौर रामबालक पासवान,प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी,बनारसी ठाकुर,प्रोफेसर ऐबाद, महताब खान,अविनाश शर्मा, अजय शर्मा व पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने संयुक्त रूप से किया।

 

किताब के प्रथम पृष्ठ पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने स्मृति शेष राजेंद्र नारायण शर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां की श्री शर्मा महान समाजवादी नेता एवं कर्पूरी ठाकुर के अनन्यतम साथी थे।विद्वान चिंतक और विचारक के साथ लेखक भी थे।

- Sponsored Ads-

 

मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि स्वतंत्रता सेनानी वह जमीन से जुड़े नेता राजेंद्र नारायण शर्मा की स्मृति में स्मारिका का प्रकाश हो रहा है।वहीं राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा स्मृति शेष राजेंद्र नारायण शर्मा समाजवादी विचारक मानवीय उत्थान के चिंतक थे।स्वतंत्रता आंदोलन के बाद जेपी आंदोलन,बिनोवा भावे के साथ भूमि आंदोलन,ट्रेड यूनियन की राजनीति में भी सक्रिय रहे।मुक्तापुर जूट मिल के अध्यक्ष एवं समस्तीपुर चीनी मिल,पेपर मिल सहित अधिक पदों पर आसीन रहे।
1952 में लोकसभा चुनाव में सत्यनारायण बाबू के खिलाफ लड़े थे।लेकिन कुछ ही मतों से पराजित हुए।
1967 से दो बार समस्तीपुर विधानसभा के सदस्य रहे।

1970 में जनता पार्टी की स्थापना के बाद राष्ट्रीय महासचिव रहे।15 अगस्त 2011 को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के द्वारा स्वतंत्रता के बाद किये गए सामाजिक कार्यों के लिए विशिष्ट सेवा एवं तामपत्र से सम्मानित किया गया।
पुस्तक विमोचन के उपलक्ष में उपस्थित स्मृति पुण्य भूमि के अध्यक्ष विभा शर्मा,सचिव उप महापौर नगर निगम रामबालक पासवान,
सदस्य अविनाश शर्मा, अमितनाथ,अभिषेक शर्मा,बिनिता शर्मा,ऋचा शर्मा,शिवानी शर्मा,अमितेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article