(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/धार्मिक नगरी पुष्कर में गुरूवार को राम नवमी पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जाएगी। नगर सभी राम मंदिरों में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर को 12 बजे राम जन्मोत्सव की आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मुख्य आयोजन हनुमान गली स्थित प्राचीन रघुनाथ शाह मंदिर में आयोजित किया जायेगा। मंदिर के पुजारी पं. कैलाशनाथ दाधीच ने बताया कि रामनवमी के मौके पर सुबह 8 बजे पुष्कर सरोवर का पूजन व अभिषेक कर कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद रघुनाथ शाह मंदिर में भगवान श्री राघवेंद्र सरकार का वेद मंत्रों के साथ पुष्कर व अन्य तीर्थो के जल से पंचामृत स्नान , सुगंधित इत्र व चंदन से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सहस्त्राभिषेक, रूदी पाठ होगा। सुबह 10 से 12 बजे तक भजन कीर्तन किये जाऐंगे। 11.30 से 11.55 बजे तक अतिथियों का सम्मान किया जाएगा। तथा दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहुर्त में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव होगा । भगवान का मनमोहक श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती की जायेगी। तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
किया जायेगा। बताया कि दोपहर 1 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं रामधूनी का आयोजन किया जाएगा तथा शाम को संध्या आरती व रात्रि में शयन आरती होगी। इसी प्रकार श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पुष्कर की ओर से समाज के राम लक्ष्मण मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहुर्त में भगवान राम की आरती होगी तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा। इसके अलावा सभी राम व अन्य मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के बीच राम जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा
