अररिया: जोश व उत्साह के साथ निकला रामनवमी रथ यात्रा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /अररिया। बुधवार को शहर में रामनवमी रथ यात्रा जोश व उत्साह के साथ निकाला गया। शहर के राजेंद्र चौक से निकला भव्य रामनवमी रथ यात्रा छुआपट्टी, दीनदयाल चौक, पोस्टऑफिस चौक, सदर रोड आदि विभिन्न मार्गो का नगर भ्रमण किया।

 

बता दें कि इस रथ में शहर के अलावे बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण इलाकों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हजारों हजार की संख्या में न केवल पुरूष बल्कि महिलाओ ने भी भगवा वस्त्र धारण कर रामनवमी रथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। दर्जनों घुड़सवार भी इस रथ यात्रा को विशेष आकर्षण दिया।

- Sponsored Ads-

 

वहीं कई किलोमीटर तक फैले इस रथ यात्रा में डीजे, ढाक, व भक्ति गानों के धुन पर न केवल युवा बल्कि महिलाओं ने भी जमकर नृत्य किया। रथ यात्रा में आगे आगे वीर बजरंगी की विशाल प्रतिमा चल रही थी जबकि इसके ठीक पीछे मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम की विशाल प्रतिमा चल रही थी ,जो रथ यात्रा विशेष आकर्षण का केन्द्र बना था। कुल मिलाकर रामनवमी रथ यात्रा के दौरान यूं कहें तो पूरा शहर भगवामय हो गया और चारों ओर सिर्फ श्री राम की ही गुंज दिख रहे थे।

 

रामनवमी रथ यात्रा के दौरान मुख्य रुप से विधायक विद्यासागर केशरी, मुख्य पार्षद बीना देवी, श्री राम सेना के अध्यक्ष मुखिया प्रदीप देव, पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण मेहता, आदित्य भगत, भवेश कश्यप, आशुतोष पराशर, बुलबुल यादव, संजय कुमार, सुनीता जैन, गुंजन सिंह, मनोज झा, प्रेम केशरी, सत्या ठाकुर, अमित निराला, डिंपल चौधरी, मनोज सरदार, गणेश गुप्ता, रमेश सिंह, रामकुमार भगत, मनोज जायसवाल, गौरव गुप्ता, राजा कुमार, अंशु कन्नौजिया, संजय केशरी, रजत सिंह, आयुष कुमार, अंजनी सिंह, रंजन कुमार आदि गणमान्य ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article