सारण: यूपी के मुजफ्फरनगर से भटककर महम्मदपुर बाजार में पहुँचे किशोर को परिजनो ने ढूंढा….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  मांझी सारण यूपी के मुजफ्फरनगर के कुकड़ा थाना क्षेत्र से भटककर आठ दिनों पूर्व माँझी के महम्मदपुर बाजार में पहुँचे किशोर के परिजनों को आखिरकार ढूंढ निकालने में सफल रही सारण पुलिस। मंगलवार को किशोर के रिश्तेदार व भोजपुर के गड़हनी गांव निवासी अली अहमद ने महम्मदपुर पिकेट पहुँचकर अपने रिश्तेदार मो इरशाद अंसारी के पुत्र सुहैल अंसारी को सकुशल पाकर खुदा के साथ साथ सारण पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।

 

उन्होंने बताया कि मंद बुद्धि का किशोर सुहैल लगभग एक माह पूर्व मुजफ्फरनगर के कुकड़ा से भटककर पता नही कैसे सारण के महम्मदपुर तक पहुँच गया। मालूम हो कि आठ दिनों पूर्व माँझी के महम्मदपुर बाजार में लावारिस हालत में महम्मदपुर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किशोर को लावारिस हालत में बरामद किया था। बीच की अवधि में पुलिस द्वारा किशोर को सुरक्षित रखकर सोशल मीडिया के सहारे उसके परिजनों की खोजबीन की जा रही थी।

- Sponsored Ads-

 

इस बीच पुलिस ने आखिरकार सुहैल के परिजनों को ढूंढ ही लिया। पिकेट प्रभारी डीएन राम ने मंगलवार को किशोर को ढूंढने निकले किशोर के रिश्तेदार को सौंप दिया। पुलिस की इस मानवीय पहलू तथा उसकी दरियादिली की आसपास के क्षेत्र में ब्यापक चर्चा है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article