अजमेर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू को याद किया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /  पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इंसाफ अली के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर के अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 

जहां पर सभी कांग्रेसियों ने नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।यह कार्यक्रम नगर के राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित नेहरू पार्क में स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि देते हुए उनके द्वारा दिए गए, योगदान को याद किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

- Sponsored Ads-

 

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इंसाफ अली और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय जोशी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय के संबंध में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया, उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया ।

कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता शरद वैष्णव,वरिष्ठ नेता दामोदर मुखिया, पूर्व पार्षद बाबूलाल दग्दी,,गोपाल जांगिड़,जगदीश कुर्डिया,आलोक भारद्वाज,रामजतन चौधरी,मगनीरामअजमेरा,आशुतोष शर्मा,रविंद्र नागौरा,सुरभित पाराशर,एन एस यू आई अध्यक्ष मधुसूदन पाराशर,राजू मलिक ,ओमप्रकाश तिगायां, शैतान सांखला,जितेंद्र गहलोत,प्रशान्त वर्मा,विकास मुखिया, अरूण सतरावला,प्रेमप्रकाश बाकोलिया आदि कांग्रेसजनों ने नेहरू को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये । जबकि पुष्कर में कांग्रेसियों का एक गुट ने इस कार्यक्रम में शिरकत भी नहीं की।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article