बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने बिहार सरकार से अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित मेला रोड, वार्ड संख्या – एक के प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार करने का आग्रह किया हैं। श्री मल्लिक ने कहा की इस विद्यालय के भवन की स्थिति अति जर्जर अवस्था में हैं। श्री मल्लिक ने कहा की सैकड़ों बच्चे तथा टीचर अपनी जान जोखिम में डालकर इस विद्यालय में आते थे। उन्होंने कहा की पूर्व के महीनों में स्थानीय जिला प्रशासन के द्वारा इस विद्यालय को तत्काल के लिए स्थानांतरित कर दिया गया हैं। उन्होंने कहा की इस विद्यालय के बंद होने से स्थानीय निवासी काफ़ी चिंतित हैं।
श्री मल्लिक ने कहा की यह विद्यालय अररिया जिले में बहुत ही लोकप्रिय हैं क्योंकि यहाँ की पढ़ाई काफ़ी बेहतरीन हैं। उन्होंने कहा की इसलिए इस प्राथमिक विद्यालय का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। वहीं, श्री मल्लिक ने बिहार के महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया हैं की इस प्राथमिक विद्यालय का नाम सीमांचल जिले के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. ब्रजनंदन लाल कर्ण के नाम पर होना चाहिए। उन्होंने कहा की स्व. ब्रजनंदन लाल कर्ण स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख रूप से सक्रीय थे और स्वतंत्रता के बाद वे नेपाल से सटे सीमांचल जिलों में लोकप्रिय सरकारी सेवक के रूप में कार्य किये।
श्री मल्लिक ने कहा की स्वतंत्रता आंदोलन के बाद स्व. कर्ण सरकारी सेवक के रूप में कार्य करते हुए भी सामजिक गतिविधियों में इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रहती थी। उन्होंने कहा की स्वतंत्रता सेनानी स्व. ब्रजनंदन लाल कर्ण के ईमानदारी और मेहनत के किस्से आज भी फारबिसगंज के लोगों के जुबान पर रहते हैं।