भागलपुर: हाई स्कूल खेरैहिया के सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापक का निधन,किया शोक व्यक्त….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

उन्होंने अपने जीवन में कई पुस्तकें लिखी जिसमे ‘उर्वशी’ संस्करण रही काफी प्रचलित

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क डेस्क: अकबरनगर: हाईस्कूल खेरैहिया के ख्याति प्राप्त सेवानिवृत्त 95 वर्षीय भूतपूर्व प्रधानाध्यापक एव भागलपुर बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष , खेरैहिया निवासी लखनलाल सिंह लखन का रविवार देर शाम उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

- Sponsored Ads-

 

निधन की खबर के बाद आसपास के लोग सहित अनेकों शिष्य उनकी अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिये।वह अपने पीछे एक भरा पुरा परिवार छोड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक उन्होंने अपनी सेवा विद्यालय में दिया विद्यालय को एक डोर में बांधे रखा। शिक्षक एवं छात्र के बीच एक समन्वय हमेशा बनाए रखता था और हमेशा ही शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने की बात कहा करता था। कई छात्र उनके आदर्शों पर चलकर अपने जीवन में आगे बढ़े और सफल हुए। वह सरल स्वभाव , मृद्धुभाषी व हंसमुख स्वभाव के थे। विद्यालय से 1994 में सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए समाज सेवा में लगे रहे।

 

लखन लाल सिंह ने खेरैहिया नाट्य कला को अलग मुकाम तक पहुंचाया।उन्होंने अपने जीवन में कई पुस्तकें लिखी जिसमे ‘उर्वशी’ संस्करण आज भी देश के कई कोने में पढ़े जाते हैं।साहित्य के अलावा उन्होंने संगीत और हरमोनियम के ज्ञान को भी गांव व आसपास के लोगों के साथ साझा किया।सोमवार को उनका अंतिम शव यात्रा निकाला गया।शव यात्रा गांव के विभिन्न हिस्सों सहित हाई स्कूल खेरैहिया लाया गया।जहाँ उनके चाहने वालो ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

 

समाज के लोगों ने बताया कि उनका जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बुद्धिजीवी मंच भागलपुर के सदस्य,खेरैहिया के मुखिया अनिल मंडल,उप मुखिया पवन, सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत यादव, टीएनबी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ज्योतिंद्र चौधरी,पूर्व मुखिया पालो मंडल, फूलों यादव शिशिर रंजन सहित सैकड़ों गण्यमान लोग मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article