अररिया: एसबीआई जूनियर एसोसिएट पद पर ऋचा मिश्रा ने मारी बाजी,खरैहिया बस्ती में जश्न का माहौल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

मुख्य पार्षद विजय मिश्रा ने ऋचा को दिया नगर वासियों की तरफ से शुभकामनाएं।

बिहार न्यूज़ लाइव /अररिया डेस्क:  अंकित सिंह।अररिया। नगर परिषद वार्ड संख्या 10 अंतर्गत ऋचा के SBI जूनियर एसोसिएट पद पर नियुक्ति को लेकर पूरे वार्ड 10 में जश्न का माहौल है। वही ऋचा के जानने वालों ने बताया कि ऋचा बचपन से ही पढ़ने लिखने में काफी लगनशील और दृढ़ संकल्पित रही है।जिसका मिशाल आज उन्होंने नगर वासियों के सामने प्रस्तुत किया और उन्हें आज अपनी इस बेटी पर काफी फक्र महसूस हो रहा है।

- Sponsored Ads-

 

वही परिवार जनों तथा शुभचिंतकों ने ऋचा को शुभकामना देते हुए कहा कि ऋचा ने बस्ती ही नहीं पूरे नगर को गौरवान्वित किया है, ऋचा की मेहनत और संघर्ष अन्य लड़कियों को भी उनकी सफलता के लिए उन्हें उत्साहित और प्रोत्साहित करेगी।कहा भी जाता है कि अगर ठान लिया जाय तो कुछ भी असंभव नहीं है।

 

वहीं ऋचा ने बताया अच्छे मन ,लगन और मेहनत से किया हुआ कोशिश हमेशा साकार होता है। उन्होंने अपने इस सफलता के पीछे अपने अभिभावक शिक्षक व अपने परिवारजनों का सराहनीय योगदान बताया और साथ हीं साथ अपने मां की इस सफलता के पीछे अकल्पनीय भूमिका का भी अपने नम आंखों से जिक्र किया। इसी क्रम में सभी लोगों ने ऋचा की काबिलियत की तारीफ की एवम इनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना सहित ढेर सारा आशीर्वाद दिया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article