सारण: राजद के संभावित प्रत्यासी टुन्ना जी पाण्डेय ने अपने काफिले के साथ माँझी प्रखण्ड का किया तूफानी दौरा…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: माँझी। सिवान राजद के वरीय नेता व महाराजगंज लोकसभा से राजद के संभावित प्रत्यासी टुन्ना जी पाण्डेय ने अपने काफिले के साथ शुक्रवार को माँझी प्रखण्ड का तूफानी दौरा किया।इससे पहले बरेजा पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पँडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी यात्रा का आगाज किया।

 

बरेजा पँचायत भवन में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें महाराजगंज की जनता का आशीर्वाद लेने का आदेश दिया है। वे पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने का मन बनाकर आये हैं तथा अपार मतों से जीतकर यह सीट इण्डिया गठबंधन की झोली में डाल देंगे। मौके पर मुखिया राजेश पाण्डेय,सितलपुर पँचायत के मुखिया प्रतिनिधि जेपी पाण्डेय,जिप प्रतिनिधि ई कमलेश यादव समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। बाद में उन्होंने माँझी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू राय के साथ कई अन्य गांवों का दौरा किया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article