पूर्णिया: रूपौली, भिखना में गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा,नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क वरीय संवाददाता अंकित सिंह /पूर्णिया। जिले के रूपौली प्रखंड के भिखना गांव में विष्णु महायज्ञ के आयोजन के पहले दिन रविवार को कलश यात्रा में 1501 महिलाओं ने गर्मजोशी के साथ भाग लिया। इस भव्य कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर आगे-आगे कलश लेकर चल रही थीं,तो ढोल,मंजीरे,डीजे की धुन पर पीछे-पीछे श्रद्धालु व संतजन झूमते हुए चल रहे थे।

 

कलश यात्रा को सर्वप्रथम आचार्य गणों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पुरे विधि-विधान से हवन-पूजन कर यज्ञ स्थल से प्रारंभ किया। इसके उपरांत कलश यात्रा मुन्नी बाबा स्थान के रास्ते फर्शन कुटी तक पहुंची,फिर फर्शन कुटी घाट में कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा वापस बजरंगबली स्थान होते हुए नाथबाबा स्थान होकर बहदुरा बजरंगबली स्थान के रास्ते बहदुरा महादेव मंदिर तक गई।

- Sponsored Ads-

 

इसके बाद कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची,जहां आचार्य गणों ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश को स्थापित करवाया। यज्ञ कार्यकारी समिति के अध्यक्ष आजाद कुमार सिंह के अलावे अशोक कुमार सिंह,आशीष कुमार चन्द,सिंटू सिंह ऊर्फ धीरज सिंह,गब्बर सिंह,अभिषेक मंडल,राजकुमार गुप्ता,मंटुन सिंह,बबलू झा,मंचू सिंह, संतोष सिंह,मनोज सिंह, प्रशांत सिंह,दिलखुश सिंह सहित हजारों कार्यकर्त्ता ने बताया,कि यह नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ 19 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ में प्रतिदिन इन्द्रदेव सरस्वती जी महाराज का प्रवचन होगा और रात्रि के समय रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस भव्य कलश यात्रा में अकबरपुर ओपी पुलिस,रूपौली थाना पुलिस,मोहनपुर ओपी पुलिस भीड़ को नियंत्रण करते दिखे।

 

वहीं रूपौली के पूर्व विधायक पत्नी सुनीता सिंह,लोजपा नेता चंदन सिंह,लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायत के मुखिया सोनी सिंह पति राजू सिंह,क्रर्मणचक मुखिया सोनी सिंह के सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article