बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क : अकबरनगर : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को अकबरनगर के पूरे क्षेत्रों में खूब चहल पहल रही। अकबरनगर में अकबरनगर थाना में थानाध्यक्ष प्रियरंजन, किसान पुस्तकालय स्थित नगर पंचायत अकबरनगर कार्यलय में मुख्य पार्षद किरण देवी,कन्या मध्य विद्यालय श्रीरामपुर में प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार मध्य विद्यालय अकबरनगर में प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी इंटर स्तरीय विद्यालय खेरैहिया में प्रधानाध्यापिका अन्नू, आजाद क्रीड़ा मैदान पर खिलाड़ियों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी तिरंगे झंडे को फहरा सलामी दिया गया।
तिरंगे को सलामी देने के साथ धूमधाम से इस दिवस को पूरे सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।भारतीय संविधान के लागू होने के 74 वें सालगिरह के रूप में गुरुवार को 26 जनवरी की रौनक पूरे क्षेत्रों में देखते ही बन रही थी।
चारों ओर गाजे-बाजे की आवाज अहले सुबह से ही सुनाई देने लगी।देशभक्ति के गीतों से पूरा क्षेत्र पूरे दिन तक सराबोर होता रहा। इस मौके पर नप अकबरनगर में कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार, प्रधान सहायक राजीव रंजन चौधरी, अकबरनगर थाना प्रभारी प्रियरंजन, उप मुख्य पार्षद अनिल कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अंजीत कुमार, प्रीतम यादव, गणेश साह, संतोष कुमार आदि सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फ़ोटो:: नप कार्यालय में झंडा फहराती मुख्य पार्षद किरण देवी