अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरोपट्टी खानपुर के प्रबंधन द्वारा विद्यालय परिसर मे विज्ञान प्रदर्शनी मेला सह विज्ञान क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित मेला में विद्यालय के छात्र एंव छात्राओ के द्वारा क्यूज प्रतियोगिता में विज्ञान से संबंधित प्रश्नउत्तरी में उत्कृष्ट छात्र व छात्रा एवं प्रदर्शनी मेला में पर्यावरण, प्रदूषण,बाढ़ सुरक्षा सड़क हादसा यंत्रण,सोलर सिस्टम विद्युत,स्वच्छ पेजल से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर लोगो जानकारी दी।
इसमें उत्कृष्ट छात्र एंव छात्राओ को खानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा एवं अंचल अधिकारी मनीष कुमार ने प्रशस्ति पत्र एंव मेमेंटो देकर सम्मानित किया।वही बीडीओ श्री चंद्रा ने छात्र एंव छात्राओ को हौंसला बढ़ाते हुए कहा की आप सबो का प्रयास काफी सराहनीय है।आप सभी इसी तरह प्रयास करते रहे तो एक दिन अच्छे वैज्ञानिक बनोगे।पुरे देश विज्ञान पर आधारित है।
अब विज्ञान आधारित नई नई टेक्नोलोजी के तहत देश को आगे बढ़ रहा है।आप सभी देश के भविष्य है।मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कंचन कुमारी, डाइरेक्टर प्रकाश कुमार शिक्षक तीर्थ व्रतचटर्जी, चन्द्रभूषण ठाकुर,दिलीप गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्रा उपस्थित थे।
