समस्तीपुर:भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर खानपुर प्रखंड मुख्यालय पर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में दिनांक 17/10/2024 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद खानपुर की ओर से राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत् प्रखंड मुख्यालय खानपुर पर धरना प्रदर्शन किया गया।जिसका नेतृत्व सी पी आई के अंचल मंत्री जगत नारायण प्रसाद,बछौली के मुखिया विनोद कुमार,अनिल प्रसाद, जय कृष्ण दत्त ने किया।वही पंचायत समिति भवन से जुलूस निकाला गया।

 

जो अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नारा लगाते हुए खानपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।जुलूस सभा में तब्दील हो गया।सभा की अध्यक्ष का ग्राम पंचायत बछौली के मुखिया विनोद कुमार ने किया।

 

- Sponsored Ads-

सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि सर्वे के नाम पर गरीबों पर हमला नहीं सहेंगे सभी बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली फ्री दिया जाय।प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाया जाय।सर्वे के नाम पर धांधली बंद किया जाय।

सभी रैयत को सर्वे से संबंधित सभी कागजात उपलब्ध कराया जाय।धरना प्रदर्शन की सभा में उपस्थित गजेंद्र प्रसाद चौधरी,अनिल प्रसाद, रामकुमार चौधरी,संजय पासवान,अरुण कुमार सिंह, गनेश्वर दास,राम नरेश महतो, राम शुक्ला महतो,राम सगुन राय,चंदन कुमार सहित आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया।अंत में पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने पांच सूत्री मांग पत्र अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सोपा।

- Sponsored Ads-

Share This Article