समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत के मसीना गाँव में भारत की कम्युनिष्ट पार्टी मार्क्स वादी शाखा की बैठक आयोजित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड के अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत के मसिना में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्स वादी पुरुषोत्तम पुर अन्नू शाखा की बैठक कॉमरेड शिवराम महतो के अध्यक्षता एवं जिला कमिटी सदस्य प्रेमा नन्द सिंह के पर्यवेक्षण में पूनम देवी के निवास स्थान पुरुषोत्तमपुर अन्नू पंचायत के मसीना में हुई।

बैठक में मजदूर विरोधी चार श्रम विधेयक,मनरेगा का नाम बदलने,बढ़ते अपराध पर अंकुश नहीं लगाने,किसानों के उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं लागू करने,उर्वरक खादों की कला बाजारी पर रोक नहीं लगाने सहित अन्य विभिन्न समस्याओं एवं समाधान पर चर्चा हुई।

- Sponsored Ads-

मुख्य रूप से 12 फरवरी 2026 के आम हड़ताल की तैयारी पर सहमति हुई,माकपा,भाकपा और माले संयुक्त रूप से आम हड़ताल करेगी।प्रत्येक वर्ष की भांति सभी साथियों की सदस्यता नवीनीकरण पर फैसला पारित हुई।सभी साथियों से आग्रह किया गया कि 06फरवरी तक अपनी सदस्यता शुल्क सचिव के पास जमा कर देना है।मौके पर शाखा के इन्सागर देवी, पूनम देवी,यशवंत चौधरी, महेश राय,शिव राम महतो, हरेराम महतो,जानकी महतो आदि ने बैठक में भाग लिया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment