समस्तीपुर:जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने मंत्री से मिल कर कही शिशवा बाहा से जल निकासी की बात।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड क्षेत्र के गुदारघाट में आज स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा से मिलकर श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के सिहुली,बथनाहा चौर में जमा पानी शिशवा बाहा होकर निकासी के लिए ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से जिला पार्षद श्री सिंह ने जल संसाधन मंत्री श्री झा को अवगत कराया कि वर्षापात के कारण करीब 1500 एकड़ उपजाऊ भूमि में रब्बी का फसल समय से नहीं लग पाता है।

 

 

अगर जल निकासी का उचित प्रबंध कर दिया जाएगा तो 1500 एकड़ भूमि में गेहूं की उन्नत फसल लग जायेगा और उससे करीब 1000 परिवार में खुशियाली आ जायेगा।

- Sponsored Ads-

 

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही इसके निदान की बात कही है।मौके पर स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना,सीपीआई नेता रामचन्द्र महतो,जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह,मुखिया सुनीता सहनी,मुखिया अमरजीत प्रसाद सिंह,मुखिया बादल सहनी,मुखिया प्रेम कुमार सहनी पूर्व मुखिया रामविलास सहनी,डॉक्टर लाल बाबू,बालेश्वर राय,सत्यनारायण सहनी,लालदेव महतो,रामशंकर राय,पूर्व सरपंच कुशेश्वर पासवान,रविंद्र सहनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article