समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बीडीओ एंव सीओ ने आपसी भाई चारा का दिया संदेश

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में होली मिलन समाहरोह का प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजन की गई।आयोजित समाहरोह में अंचलाधिकारी मनीष कुमार,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार,जीविका प्रबंधक बिक्रम कुमार,सी डी पी ओ वर्षा सिन्हा,उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार राय,प्रखंड के प्रधान सहायक धर्मवीर कुमार यादव ऊर्फ पप्पू जी सहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय कर्मी एवं गणमान्य लोगो ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर आपसी भाई चारा का संदेश दिया।

होली मिलन समाहरोह के दौरान होली गीत एवं जोगीरा सारारारा की आवाज से पूरा सभागार तालियों की गर्गराहट से झूम उठा।मौके पर रामशंकर राय,सरपंच रामाश्रय सिंह,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,उमर आलम, धर्मवीर कुमार यादव,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुशवाहा,रौशन सिंह,सूरज कुमार राय,सत्यनारायण सहनी उर्फ प्रदीप कुमार सहनी,मनोज कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार,सहित प्रखंड क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों एंव अंचल कर्मी को बीडीओ विजय कुमार चंद्रा एंव अचलाधिकारी मनीष कुमार ने होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी लोगो गुलाल लगाते हुए शांति पूर्वक होली पर्व मनाने एवं प्रखंड क्षेत्र शांति व्यवस्था बनाये रखने एंव सहयोग करने की अपील किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment