समस्तीपुर:दशहरा दुर्गा पूजा पर्व को लेकर खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष खानपुर रिशिता स्नेह व सीओ मनीष कुमार एंव बीडीओ विजय चन्द्रा के उपस्थिति में शांति समिति की हुई बैठक।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर प्रखंड क्षेत्र में दशहरा दुर्गा पूजा पर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष खानपुर रिशिता स्नेह एंव अंचलाधिकारी खानपुर मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया।शांति समिति बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष खानपुर रिशिता स्नेह ने दशहरा दुर्गा पूजा पर्व शांति व सौहार्द वातावरण में मनाने की अपील की।थानाध्यक्ष श्री मति स्नेह ने कहा कि माता दुर्गा की पूजा श्रद्धा भाव से की जाती है।

 

 

सभी लोग इसमे श्रद्धा से सहयोग करें।ताकि समाज में शांति व सौहार्दपूर्ण भक्ति का माहौल कायम हो सके।उन्होंने आगे कहा कि दशहरा दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों,शराब कारोबारियों व नशेड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।पूजा के दौरान उत्पात मचाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।पकड़े जाने पर वैसे लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

 

- Sponsored Ads-

खासकर दुर्गा पूजा के दौरान मनचलों पर विशेष रूप से पुलिस अलग से पौनी नजर रखेगी।पकड़े जाने पर वैसे मनचलों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने में सहयोग करने की अपील की।वही बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने कहा की यह खुशी का पर्व है।भक्ति व श्रद्धा भाव से पूजा करने पर समाज का कल्याण होगा।उन्होंने पूजा कमेटी से पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक सुरक्षित और अच्छी लाइट की व्यवस्था करने और मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नदी तालाब में बैरिकेटिंग करने की अपील किये।हालांकि इस दौरान पुलिस की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।

मौके पर एसआई सुबोध कुमार,भाजपा अध्यक्ष अजय कुशवाहा,बमभोला सिंह,मुखिया संजीव कुमार चौधरी,मुखिया अरुण कुमार सिंह,संजय मिश्र,रामबालक सहनी,शिक्षक लाल बाबू,प्रदीप सहनी,सरपंच चंद्रशेखर सिंह,पूर्व मुखिया राजगीर महतो,रामाश्रय सिंह,सुरेश शर्मा,रमण कुमार ठाकुर, करुणाकर पाठक,त्रिपुरारी झा,पप्पू चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article