थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर पुलिस ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बाबनघाट गाँव में छापामारी कर खानपुर थाना कांड संख्या में फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया।
वही बताते चले कि गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर खानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खानपुर थाना कांड संख्या-235/2024-धारा-132/126(2)/127(2)/115 (2)/109/351(3)-121(2)/221/224/315 BNS 2023 के फरार नामजद प्राथमिकी अभियुक्त (1)सुधीर महतो पिता स्वर्गीय रामलखन महतो ग्राम-बाबनघाट-थाना खानपुर-जिला समस्तीपुर को बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।