समस्तीपुर:खानपुर पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह गिरफ्तार तीनो अभियुक्त को भेजा जेल।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर पुलिस ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के वसंतपुर गाँव में छापामारी कर हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद प्राथमिकी तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया।

- Sponsored Ads-

वही बताते चले कि हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनो अभियुक्त के बारे में पूछने पर खानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खानपुर थाना कांड संख्या-45/2025-धारा-126(2)/115 (2)/103 (2)/3(5)BNS 2023 के फरार नामजद प्राथमिकी अभियुक्त (1)सिकंदर राम पिता महेश्वर राम (2) महेश्वर राम पिता आंन्दू राम (3) सीता देवी पति महेश्वर राम ग्राम वसंतपुर थाना खानपुर-जिला समस्तीपुर को बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से छापामारी कर घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर नामजद प्राथमिकी तीनो अभियुक्त को पुलिस पदाधिकारी व महिला फोर्स एंव चौकीदार के उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment