थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार शराब कारोबारी को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर पुलिस को बीती रात मिली एक बड़ी सफलता।283.67 लीटर विदेशी शराब के साथ एक टाटा पंच चार चक्का वाहन के साथ मौके पर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफल रहा।वही बताते चले कि पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार को दुरभाष के माध्यम से सूचना मिला कि समस्तीपुर बहेरी मुख्य पथ से खानपुर बाजार जाने वाली पक्की सड़क से एक चार चक्का वाहन पर विदेशी शराब ले जाने की सूचना मिला।सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए उन्होंने पुलिस टीम में सबइंस्पेक्टर अजय कुमार दुबे,सबइंस्पेक्टर संजीवन कुमार,सबइंस्पेक्टर पूनम कुमारी के साथ शराब कारोबारी के मनसूबे पर पानी फेरते हुये पुलिस फोर्स के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर चौक के समीप एक टाटा पंच चार चक्का वाहन को रोक कर तलासी की गई।

तलासी के क्रम में उक्त गाड़ी पर कार्टून में लोड विदेशी शराब बरामद किया गया।तथा मौके पर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।बरामद शराब व चार चक्का वाहन को जप्त करते हुए मौके पर गिरफ्तार शराब कारोबारी को थाना लाया गया।बरामद विदेशी शराब की कुल मात्रा 283.67 लीटर हुआ।वही पूछताछ के क्रम में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पप्पू कुमार उम्र करीब 26 वर्ष पिता सुधीर महतो-ग्राम सतमलपुर-थाना वारिसनगर के रूप में पहचान किया गया है।
वही शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि समस्तीपुर बहेरी मुख्य पथ से खानपुर बाजार की ओर एक चार चक्का गाड़ी पर विदेशी शराब लेकर आ रहा है।सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजीतपुर चौक के समीप एक चार चक्का वाहन को रोक कर तलासी के क्रम में उक्त गाड़ी पर विदेशी शराब लोड था।गाड़ी को जप्त करते हुये एक शराब कारोबारी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
वही चार चक्का गाड़ी पर लोड 283.67 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।वही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने शराब व चार चक्का गाड़ी को जप्त करते हुये गिरफ्तार शराब कारोबार पप्पू कुमार पिता सुधीर महतो ग्राम-सतमलपुर-थाना वारिसनगर के विरूद्व उत्पाद एवं मद्य निषेद्य अधिनियम 2018 के तहत थाना कांड संख्या- 24/2026-धारा-30(a)/के तहत प्राथमिकी दर्ज कर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से उपस्थापन हेतु माननीय न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।
