पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर :खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के डगरुआ गाँव में छापामारी कर समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत-इश्तहार जिसका- CR-न0 1524/2014 एंव TR-न0 1015/2025 में फरार चल रहे अभियुक्त (1) रामललित राय पिता रामबहादुर राय -ग्राम-डगरुआ-थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
वही गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत इश्तहार में घर छोड़ कर फरार चल रहा था।
जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के साथ बीती रात अभियुक्त रामललित राय को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जिसे गिरफ्तारी कागजात तैयार कर थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।
