पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार तीनो अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कोठिया गाँव में छापामारी कर समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत-NBW वारंट जिसका GR-न0 2119/2014 एंव TR-न0 384/2025 में फरार चल रहा अभियुक्त (1) सुनील सहनी पिता बालेश्वर सहनी-ग्राम-कोठिया-थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
वही खानपुर थाना में दर्ज सनहा संख्या-193/216 में गिरफ्तार (2) मो0 इसरार पिता मो0 अहमद (3) मो0 मुक्ताज दोनों पिता-जमालर सोनो ग्राम-श्रीपुरगाहर थाना खानपुर को बीती रात पुलिस फोर्स के सहयोग से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।वही गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त ने समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत NBW वारंट में घर छोड़ कर फरार चल रहा था।
जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के साथ बीती रात अगल अगल गाँव में छापामारी तीन अभियुक्त को घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।जिसे गिरफ्तारी कागजात तैयार कर थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।
