- Sponsored Ads-
अर्जुन कुमार झा/खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में एएसआई अरविंद कुमार सिंह ने सशत्रबल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात थाना कांड संख्या-117/23-धारा-30(a) के कई माह से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त सूरज महतो के पुत्र अशोक महतो ग्राम-चमरबधा घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
वही गिरफ्तार अभियुक्त अशोक महतो के बारे में पूछने पर थानाध्ययक्ष विपिन कुमार ने बताया कि अवैध शराब कारोबार करने के आरोप में बिहार मद्य निषेद्य उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी अभियुक्त था।जिसे बीती रात गुप्त सूचना पर छापामारी के दौरान घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
- Sponsored Ads-