खानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने न्यायालय से निर्गत N B W वारंट में फरार चल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक महोदय समस्तीपुर के आदेशानुसार विशेष समकालीन अभियान के तहत बीती रात पुलिस फोर्स के साथ गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बरहगामा गाँव में छापामारी कर खानपुर थाना कांड संख्या-20/2019 में समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत-NBW वारंट जिसका S.T.CASE N0 260/2022 में फरार चल रहे अभियुक्त (1)निरंजन चौधरी पिता- राम बहादुर चौधरी-ग्राम-बरहगामा-थाना खानपुर जिला समस्तीपुर को छापामारी के क्रम में घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
वही गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त निरंजन चौधरी ग्राम-बरहगामा थाना खानपुर के विरूद्व समस्तीपुर न्यायालय से निर्गत NBW वारंट में फरार चल रहा था।
जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स के सहयोग से बीती घर से ही गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा गिरफ्तारी कागजात तैयार कर थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन हेतु भेजा गया है।