शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं ईद,रामनवमी एवं छठ पर्व — वीडीओ।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर थाना क्षेत्र में शांति और सद्भभाव पूर्वक ईद,रामनवमी और छठ मानने को लेकर थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने की जबकि संचालन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया।शांति समिति बैठक के अवसर पर बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि आगामी पर्व हमलोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है,जहां एक साथ हिन्दू भाईयों का रामनवमी,चैती दुर्गा पूजा और छठ पर्व है।वहीं मुस्लिम भाइयों के बड़ा पर्व ईद पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी लोग आपस में मिलजुल कर शांति व सौहार्द और आपसी भाईचारा से साथ पर्व मनाएं।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ईद,रामनवमी,चैती दुर्गा पूजा,एंव छठ पर्व के दौरान उपद्रवियों,शराब माफियाओं,नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पौनी नजर।पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की उपद्रव करने वालों को किसी भी कीमत में बक्सा नहीं जाएगा।पर्व में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये खानपुर पुलिस हरसम्भव प्रयासरत रहेगी।तथा पूरे थाना क्षेत्र एंव चौक चौराहों पर पुलिस 24 घण्टा गस्ती करते रहेंगे।ताकि ईद,रामनवमी,चैती दुर्गा पूजा,व छठ पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो सके।वही उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील किये की थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का उपद्रव या किसी तरह का आशांति कोई फैलावे तो थाना को अवश्य सूचना दे ताकि उचित समय पर कार्रवाई हो सके।
मौके पर अंचलाधिकारी मनीष कुमार,अपर थानाध्यक्ष पुलिस चौधरी,एएसआई अतुल कुमार,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह,सीपीएम नेता प्रेमानंद सिंह,जदयू नेता रामशंकर राय,बम भोला सिंह,डॉक्टर लाल बाबू,शिवनारायण राय,पिंटू सिंह,विजय कुमार आजाद,सरपंच विजय कुमार ठाकुर सहित पुलिस प्रशासन के लोग और दर्जनों जनप्रतिनिधि,समाजसेवी व बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे।