समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के नत्थुद्वार पंचायत में सामाजिक सुरक्षा के द्वारा गरीब,लाचार,निःसहाय के बीच सामाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा ने कराया कंबल वितरण….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/ डेस्क: खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थुद्वार पंचायत में गरीब लाचार व निःसहाय के बीच कंबल वितरण किया गया।वही कम्बल वितरण के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने कहा कि कराके की ठंड में निःसहाय,गरीब व लाचार लोगों को तन ढकने के लिए सही से वस्त्र नहीं होते हैं।

 

जिसके कारण बहुत लोगो को ठंड में मृत्यु हो जाता है।जिसे सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल देना सरकार का व प्रशासन का सराहनीय क़दम है।कुल 25 लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया।जिसमें बतहु राम उम्र 70 वर्ष,कुसमा देवी, रामजपीत ठाकुर,बच्ची देवी, शांति देवी,को सामाजिक सुरक्षा के तहत कम्बल दिया गया।

- Sponsored Ads-

 

वही कम्बल वितरण के क्रम में गरीब,लाचार,निः सहाय महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री श्रुति कुमारी के प्रति आभार जताया है।

 

वही सामाजिक सुरक्षा के कार्यपालक अंजनी कुमार को आभार व्यक्त किया है।कम्बल वितरण के मौके पर सामाजित नेता दिलीप कुमार राय,मनीष पोद्दार,रोहित पोद्दार,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article