समस्तीपुर:जिला के कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

आसन्न लोक सभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण सम्पन्न होने की खुशी में पुलिस केंद्र समस्तीपुर के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी व जिलाधिकारी ने जिला के सभी थानाध्यक्ष को लिट्टी चोखा का भोज खिलाकर कर सराहनीय व प्रसंशनीय उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जिला के सभी थानाध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के हाथों प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए हिंदी प्रशाखा प्रभारी सबइंस्पेक्टर दिल कुमार भारती।

- Sponsored Ads-

 

जिला के कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

 

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:आसन्न लोक सभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न होने की खुशी में 07/09/2024 को पुलिस केंद्र समस्तीपुर के प्रांगण में समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक महोदय विनय तिवारी व जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने जिला के सभी पदाधिकारी व जिला के सभी थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्ष को आमंत्रित कर लिट्टी चोखा का भोज का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक महोदय विनय तिवारी ने स्वंग अपने हाथों से जिला के सभी थानाध्यक्ष व अपर थानाध्य को कतारबद्व बैठाकर लिट्टी चोखा पर्स कर खिलाये।

भोज खाने के बाद पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी व जिलाधिकारी ने जिला के सभी पदाधिकारियों जिला सभी थानाध्यक्ष व अपर थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस फोर्स को आसन्न लोक सभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्र व निष्पक्ष सम्पन्न कराने में सहयोग व उत्कृष्ट कार्य के लिये धन्यबाद दिये।

 

साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय विनय तिवारी व जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने एएसपी सदर संजय कुमार पांडे,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय,पुलिस उपाधीक्षक पुलिस केंद्र समस्तीपुर,पुलिस उपाधीक्षक सदर (2)के उपस्थिति में जिला के सभी थानाध्यक्ष सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के हिंदी प्रशाखा में पदस्थापित प्रभारी सबइंस्पेक्टर दिल कुमार भारती को विगत आसन्न लोक सभा चुनाव 2024 में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कहा कि सितंबर 2023 से जुलाई 2024 तक इन्होंने त्वरित गति से काफी लगन और विशेष अभिरुचि के साथ निष्पादन किया है।उन्होंने बताया कि ये वरीय पदाधिकारियों के आदेश का पालन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य किया है।यह उत्कृष्ट कार्य उनका कबीले तारीफ है।इसी परिप्रेक्ष्य में इन्हें सम्मानित किया गया है।साथ ही अन्य पदाधिकारियों से भी इसी तरह कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

इधर सबइंस्पेक्टर दिल कुमार भारती को उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र मिलने पर जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,शिक्षक लाल बाबू,कानुविशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजगीर महतो,कानुविशनपुर पंचायत के मुखिया पति दिनेश महतो,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह,डॉक्टर परवेज आलम,संजय मिश्रा,जिला जदयू नेता सुबोध कुमार,नुनु भारती,आदि सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों,प्रतिनिधियों तथा पत्रकारों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की है।

 

- Sponsored Ads-

Share This Article