समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के बरहगामा गाँव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र झा की पांचवी पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा का हुआ अनावरण,सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/ डेस्क:  खानपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहगामा स्थित देव नाथ धाम परिसर में समाज के उदारवादी,कर्त्तव्यनिष्ठ,पूर्ण समाज सेवी,दृढ़ता एवं अपनी कड़ी मेहनत से अपने जीवन भर समाज में पहचान बनाते हुए जिंदगी भर अपने चरित्र एवं ईमानदारी,कठोर मेहनत,समय के पराकाष्ठा मिरदुल स्वभाव के वल पर समाज में इन्होंने अपना पहचान बनाते हुए अपनी एक अमृत छाप छोड़ी।ईश्वर से लगाव रखने वाले श्री राजेंद्र झा की मृत्यु वर्ष 2018 में हो गया था।

 

जिन्होंने अपने जीवन काल में देवनाथ धाम के नाम से मंदिर की स्थापना की,वहीं बगल में एक पोखड़ा का निर्माण कराया था।उनकी मृत्यु के पश्चात आज दिन शुक्रवार को मंदिर परिसर में ही उनके पुत्र भूतपूर्व मुखिया सह समाजसेवी नरेंद्र कुमार झा उर्फ राम कुमार झा ने आज उनके पांचवी पुण्य तिथि पर विधि विधान से मूर्ति का अनावरण किया।इस मौके पर सैकड़ों गरीब से गरीब निसहाय महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर स्वतंत्र किसान मजदूर सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौडी शंकर मिश्र,पार्टी के सचिव दिनेश प्रसाद महतो,राज किशोर झा,योगेंद्र झा,बुच्ची चौधरी,राम वरन चौधरी,शिक्षक राम किशोर झा,महंत सदानंद झा,गोपाल दास,मुकेश झा उर्फ मुक्ति नारायण झा,भोला झा,डाकबाबू नारायण झा,कमल किशोर झा,पुजारी गरीब नाथ झा,सुरेंद्र कुमार झा,वीरेंद्र कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article