सारण: कृष्णजन्माष्टमी पर हाडी फोर कार्यक्रम के साथ भब्य शोभा यात्रा निकाली गई।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज लाइव सारण डेस्क: कृष्णजन्माष्टमी पर हाडी पर हाडी फोर कार्यक्रम के साथ भब्य शोभा यात्रा निकाली गई।

अमनौर

- Sponsored Ads-

प्रखण्ड के खाकी बाबा के मठिया राम जानकी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंगलवार को भब्य मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ शोभायात्रा निकाली गई।रथ पर श्री कृष्ण के मूर्ति रख गाजे बाजे के साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुभक्त शोभा यात्रा में शामिल हुए।सभी अमनौर बाइपास होते हुए अमनौर बाजार का भर्मण किया ।सभी हरे कृष्ण राधे कृष्ण का जय जयकार कर रहे थे।इसके पूर्व मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ।जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया।इस दौरान एक सभा आयोजित कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर वक्ताओं ने उनकी लीलाओ का बखान किया।शिक्षक अम्बिका राय ने श्री कृष्ण के नामो के विच्छेद कर उनके लीलाओं का वर्णन किया।कहा श्री कृष्ण का जन्म इस पृथ्वी पर बढ़ते भेद भाव पापाचार को खत्म कर धर्म की स्थापना करना था।इसलिए उन्होंने सबके घर दही चुराकर खाते थे।सबके साथ गैया चराते थे।बिना भेद भाव के सबके साथ रहा करते थे।पूर्व मुखिया बिजय बिद्यार्थी राजद जिला महा सचिव हजरत अली ने कहा कृष्ण ने समझाया है हमे केवल अपनी कर्मभूमि में निष्ठा से कार्य करनी चाहिए।फल को ईश्वर की इच्छा में समर्पित करना चाहिए।आयोजक पंकज राय ने अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।इसके बाद मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। गांव के नवजवानों ने एक समूह में पिरामिड बनाकर दूर टांगे गए मटकी को फोरा।कार्यक्रम को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ी हुई थी।इस मौके पर राजद महासचिव हजरत अल्ली, युवानेता सोनू यादव,राहुल कुमार अरविंद राम प्रदीप कुमार राय अशोक राय रजनीश कुमार राय नीरज राय मुकेश राय मयंक सिंह समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।

 आयोजक पंकज यादव ने सभी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया ।कार्यक्रम के आयोजन में इनका बहुमूल्य योगदान रहा।मंच संचालक सरपंच महेश प्रसाद यादव ने किया।.

- Sponsored Ads-

Share This Article