सारण: अमनौर नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव ने कहा की आज कल लोग धन समाप्ति के चक्कर मे भाई बहन बाबू माई के नइखे पूछत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

  

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव ने कहा की आज कल लोग धन समाप्ति के चक्कर मे भाई बहन बाबू माई के नइखे पूछत ,हमार बहन त हमार पिता जी के राउर लालू जी के किडनी दे कर जीवन दान दिहली।येही लेखा जब सांसद बनिहे त यही रहके रउवा लोगन के सेवा करीहे।गुरुवार को सारण संसदीय क्षेत्र के
महागठबंधन के प्रत्यासी डॉ रोहिणी आचार्या के पक्ष में अमनौर के धरहरा मठिया क्रीड़ा मैदान में आयोजित चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए बोले।उन्होंन अपने पिता के अंदाज में भोजपुरी में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि कमर के हड्डी में चोट आ गइल बा, येही से बैठ के बोल रहे है।डॉक्टर आराम फरमाने की बात कही थी।लेकिन हम संकल्पित है जबतक मोदी के बेड रेस्ट ना करा देम्म ना बैठम।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार खुद भ्र्ष्टाचारी है।ईडी सीडी सीबीआई लगाकर विपक्ष के नेताओ को जेल भेजने का काम कर रही है। सबको डरा रहे है।लालू जी ना डरे है न झुके है। हम लालू के न बेटा हई ,हम कैसे डर जाइम।हमनी के भगवाने के जन्म जेल में भइल रहे। यूपी के मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए नवजवानों से कहा उनसे पूछियेगा,आपके पीएम तो कुछ नही दिए यूपी के युवा के त तेजश्वी नौकरी देहलन।इस पर युवा खूब शोर मचाये।उन्होंने कहा पीएम व उनके सांसद दस साल में क्या किये।रूढ़ी मोदी के नाम पर नैया पार चाहत बारन ।अब मोदी जी आवास या जोगी आवास यहा के जनता इस बार बक्सने वाली नही है।उन्होंने कहा अमणौर भवल्दी डोरीगंज बाईपास दिए,कहते है हम दिए है।भाजपा कहती है मोदी विश्व के गुरु है एक चीनी मिल चालू नही करा पाए।बीजेपी महंगाई की माँ है,बेरोजगारी के बाप है। बड़का झूठा पार्टी है।छपरा में आये तो दस वर्ष में क्या किये है कुछ नही कहा है।उन्होंने कहा सारण जिला को लालू जी ने क्या नही दिया है।चारो तरफ उनका किया हुआ कार्य ही दिखता है।मढौरा दरियापुर में दो रेल फैक्ट्रियां मढौरा पोलटेक्निक ,छपरा विश्वविद्यालय,इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज खोलवाये।मोदी जी झूठ के सिवा कुछ नही कहते।इन्होंने कहा कि हमे मात्र 17 माह मौका मिला ।हमने पांच लाख युवाओ को नौकरी दिया।तालीमी मरकज टोला सेवको का मानदेय दुगुना कर दिया।।उन्होंने कहा हमारी सरकार बनी तो गरीबो को पाँच किलो की जगह 10 किलो अनाज फ्री तथा गैस सिलेंडर 500 रुपये कर देंगे।
जो अपने भाई के नही हुए हाथ मिलाने पर सेनिटाइजर लगाते हो वो गरीब असहाय को क्या करेंगे- मुकेश साहनी
मुकेश सहनी वीआईपी सुप्रीमो ने कहा मोदी सरकार तानाशाह की सरकार है।वह नही चाहती है कि गरीब गुरबा के बेटा नेता बने, पढ़े लिखे।उन्होंने कहा संविधान की सम्बिधान खतरे में है।लालटेन को वोट दीजिये तब लालू तेजश्वी के हौशला मजबूत होगी।नवजवानों केमिलने वाली नौकरी जारी रहे।जो परिवार के समाप्ति को हड़प ले,हाथ मिलाने पर सेनिटाइजर लगाने वालों से दूर रहीहिये अपनी बहन को जिताइये।कार्यक्रम का अध्यक्षता सुनील राय ने किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article