सारण: चुनाव नतीजे आते ही कही खुशी कही गम

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /सारण डेस्क:  सोहन ठाकुर
परसा।नगर पंचायत चुनाव के परिणाम को घोषणा होते ही कही खुशी तो कही गम में बदल गया।नगर पंचायत के 22 वार्ड तथा मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद की परिणाम चैकाने वाली आई।नगर पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर लागू होने से 22 वार्ड में केवल उप मुख्य पार्षद सत्येंद्र राय ने अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे।जबकि कुछ में आरक्षण के कारण पुराने प्रत्याशी चुनाव नही लड़ सके तो कुछ प्रत्याशियों को मौका मिला।फिर भी जनता ने पुराने प्रत्याशी को नकार दिया।नप के मुख्य पार्षद पद पर ऐशा खातून उप मुख्य पार्षद पद पर नेहा कुमारी, वार्ड एक से अमीर यादव,वार्ड दो से करमुलाह,तीन से चंदन कुमार,चार से मुरारी प्रसाद सिंह,पांच से पूजा कुमारी, छः से सुधांशु कुमार उर्फ खटू,सात से लाल बाबू खलीफा,आठ से प्रियांशु कुमारी,नौ से सूरज कुमार,दस से पूजा कुमारी, ग्यारह से मुन्ना कुमार गुप्ता, बारह से कुंती देवी,तेरह से लक्ष्मी देवी,चौदह से आरती देवी,पंद्रह से सुनील कुमार यादव,सोलह से सरोज कुमार,सत्रह से लखपति देवी,अठारह से अजीमुल्लाह अंसारी,उन्नीस से रुकमणी देवी,बीस से कलावती देवी,इक्कीस से ममता कुमारी तथा बाइस से लक्ष्मी देवी ने जीत हासिल किया।

मुख्य पार्षद को जनता ने किया दर किनार

- Sponsored Ads-

नगर पंचायत परसा बाजार के चुनाव में मुख्य पार्षद सुमंती देवी अपने वार्ड 6 से पद बचने में असफल रही।दो बार मुख्य पार्षद पद को सुशोभित करने वाली मुख्य पार्षद को जनता ने नकार दिया है।इस बार जनता ने उनके प्रतिद्वंदी रहे सुधांशु कुमार उर्फ खटू पर अपना भरोसा जताया है।जीत के उपरांत खटु ने अपनी जीत को जनता का जीत बताया।और वार्ड 6 के सभी मतदाताओं के प्रति आभार ब्यक्त किया।मालूम हो कि नगर पंचायत के गठन से वार्ड 6 से लगातार दो बार वार्ड पार्षद से जीत दर्ज कर सुमंती देवी ने मुख्य पार्षद की पद को सुशोभित किया था।

उप मुख्य पार्षद ने अपनी बचाई कुर्सी

नगर पंचायत परसा बाजार के चुनाव में उप मुख्य पार्षद सत्येंद्र राय अपने वार्ड 20 से पद को बचाने में सफल रहे।नगर पंचायत के वार्ड 20 से दूसरी बार जीत दर्ज किया है।इस बार महिला सामान्य पद होने से उप मुख्य पार्षद की माता कमलावती देवी को चुनावी मैदान में थी।इस बार भी जनता ने उप मुख्य पार्षद पर भरोसा जताया और सेवा का मौका दिया।उप मुख्य पार्षद सत्येंद्र ने मतदाताओं के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारी जीत नही यह वार्ड 20 की समस्त जनता की जीत है।उन्होंने जनता की विश्वस पर खड़ा उतारने का आश्वसन दिया।

जीत की खबर मिलते ही समर्थकों ने मनाया जश्न

नगर पंचायत के सभी पदों की परिणाम घोषणा

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article