सारण:पीएमश्री विद्यालय कोंध भगवानपुर के बच्चों ने आठ माह बाद चखा एमडीएम का स्वाद

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पानापुर (सारण ):प्रखंड के पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय कोंध भगवानपुर में नामांकित वर्ग छह से आठ तक के बच्चों ने गुरुवार को पहली बार एमडीएम का स्वाद चखा।बच्चों के साथ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रामाशंकर प्रसाद सहित अन्य शिक्षकों ने भी भोजन ग्रहण किया।मालूम हो कि वर्ष 2025-26 में यह विद्यालय पीएमश्री विद्यालय के रूप में चयनित हुआ था |

जिस कारण निकटवर्ती  उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोंध में नामांकित छह से आठ वर्ग के बच्चों का समायोजन इस विद्यालय में  कर दिया गया था।अप्रैल 2025 से बच्चों की  पढ़ाई  चल रही थी लेकिन बर्तन की अनुपलब्धता एवं रसोईयों की  बहाली नहीं होने के कारण बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि विभाग से बर्तन मिलने के बाद तीन रसोईयों की  बहाली की  गयी हैं।

- Sponsored Ads-

गुरुवार से एमडीएम की  शुरुआत की  गयी हैं।बच्चों को अब मेंन्यु के अनुसार भोजन मिलेगा। आठ माह बाद भोजन मिलने पर विद्यालय के बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे।इस मौके पर अभिषेक कुमार सिंह, राकेश कुमार, मिथिलेश ठाकुर, राजशेखर तिवारी, विनय कुमार यादव, विनोद कुमार प्रभाकर, सुबोध कुमार सिंह, अयाज अहमद, संजीव कुमार सिंह, आफताब आलम, राकेश कुमार, संजय कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment