सारण :जिलाधिकारी ने मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा सदर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित मैट्रिक के सैद्धांतिक परीक्षा के दूसरे दिन की परीक्षा के दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा संपन्न हुई।पहली पाली की परीक्षा 12:45 में खत्म हुई तथा 1:00 से 1:30 के बीच में द्वितीय पाली के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश ले लिया गया।

प्रवेश के दौरान केंद्राधीक्षक,विक्षक एवं दंडाधिकारी के द्वारा प्रवेश के दौरान ही परीक्षार्थियों की गहन जांच पड़ताल की गई ताकि प्रवेश पत्र पेन के अलावा अन्य किसी प्रकार के नकल करने के लिए चिट को लेकर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए।

- Sponsored Ads-

वहीं परीक्षा के दूसरे दिन सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा छपरा नगर निगम स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया तथा केंद्राधीक्षकों को शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा लेने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बताते चले कि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा 18 फरवरी को वार्षिक माध्यमिक सैद्धांतिक परीक्षा, 2026 के अवसर पर छपरा नगर निगम अंतर्गत जिला स्कूल, एस डी एस कॉलेज, आर एन सिंह इवनिंग कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।


परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण तथा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने हेतु सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा की अवधि में विद्यालय परिसर के सभी प्रवेश एवं निकासी द्वारों को पूर्ण रूप से बंद रखने, परीक्षा हॉल में समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित करने का निदेश दिया गया

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment