बिहार राज्य अंतर प्रमंडल विद्यालय खेल हैंडबॉल बालिका में ओवर ऑल विजेता हुआ सारण प्रमंडल।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अंडर 17 एवं 19 में विजेता तो अंडर 14 में उपविजेता ट्रॉफी पर सारण का कब्जा।

36 सदस्यीय टीम में छपरा की 27 खिलाड़ी शामिल।

- Sponsored Ads-

छपरा

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला प्रशासन सीवान द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंतर प्रमंडल विद्यालय खेलकूद बालिका हैंडबॉल के तीनों आयु वर्ग में सारण का बजा डंका। सीवान के राजेंद्र स्टेडियम में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 17 के फाइनल मुकाबला में सारण ने मगध पर 16 – 07 गोल के अंतर से जीत दर्ज की जबकि अंडर 19 आयु में सारण ने मगध को 15 – 04 गोल के अंतर से पराजित कर दोनों आयु वर्ग में अपने सभी मैच में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए विजेता ट्रॉफी के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जबकि बालिका अंडर 14 में सारण ने उपविजेता ट्रॉफी के साथ रजत पदक अपने नाम किया ।

इस आयु वर्ग में मगध विजेता रहा। 36 सदस्यीय सारण प्रमंडलीय टीम में सिर्फ छपरा से 27 खिलाड़ी शामिल थे। जिनके बेहतर खेल की बदौलत सारण प्रमंडलीय टीम ने इतिहास रचा। सारण टीम से निधि , तृप्ति , मुस्कान , पम्मी , शबाना , दूजा , अंशु , रिंकी , रागिनी , दीपशिखा , रीमा , खुशी , वैष्णवी , करिश्मा , गुड्डी , खुशी सहित अन्य ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ टीम प्रशिक्षक आकाश कुमार , राजा कुमार सिंह , पुष्पा कुमारी, रहे जबकि तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नेशनल रेफरी द्वय रितेश कुमार सिंह एवं राधा कुमारी ने बेहतर प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाया।

सारण प्रमंडल स्कूली बालिका हैंडबॉल टीम के बेहतर प्रदर्शन के बलबूते चैंपियन बनने पर जिला खेल पदाधिकारी सह प्रमंडलीय अधीक्षक मो शमीम अंसारी , प्रमंडल हैंडबॉल संयोजक संजय कुमार सिंह , राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , संत जलेश्वर एकेडमी के प्रबंधक विनोद सिंह अप्पू जी , प्राचार्य राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार बरनवाल के अलावे कृष्णमोहन सिंह , डॉ हरेंद्र सिंह ,मुखिया अजीत सिंह, राकेश कुमार सिंह, डॉ जितेन्द्र सिंह , अनिल कार्की, मनोकामना सिंह , कुमार कौशलेंद्र , विनय पंडित सहित अन्य ने बधाई दी है। बताते चले कि प्रमंडलीय हैंडबॉल के तीनों आयु वर्ग में सीवान एवं गोपालगंज को धूल चटा छपरा विजेता हुआ था।

- Sponsored Ads-
Share This Article