सारण:मिर्जापुर में चाकू गोदकर कर एक बुजुर्ग की हत्या

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण/मढ़ौरा :स्थानीय मिर्जापुर के हनुमान मंदिर के पास रविवार की देर शाम करीब 8 बजे हुई एक चाकूबाजी की घटना में बाबू के असोइया निवासी 60 वर्षीय अशर्फी राय की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर बाजार के हनुमान मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर दौनी कराने की चर्चा को लेकर विवाद बढ़ने पर गांव के ही एक सरफिरे व्यक्ति ने अशर्फी राय पर चाकू से हमला कर दिया |

जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए मढ़ौरा अनुमण्डल अस्पताल में लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर वीरेश कुमार ने जरूरी जांच पड़ताल के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Sponsored Ads-

डॉक्टर वीरेश ने बताया कि चाकू हार्ट में लगी थी और अस्पताल में पहुचे से पहले इनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद बाबू के असोइया गांव में काफी तनाव व्याप्त है। इधर घटना की सूचना पाकर मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे डीएसपी नरेश पासवान ने मृतक के परिजनों से जरूरी पूछताछ की और हमलावर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment