Bihar News Live Desk: इसुआपुर के स्थानांतरित बीडीओ को दी गई भावभीनी विदाई इसुआपुर । प्रखंड मुख्यालय इसुआपुर के सभागार में शुक्रवार को एक समारोह आयोजित कर निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा को भावभीनी विदाई दी गई । वहीं नए प्रभारी बीडीओ के रूप में राजस्व पदाधिकारी पूजा राॅय का सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव एवं संचालन प्रधान सहायक केसरी सिंह ने किया। अपने संबोधन में प्रमुख ने कहा कि पूर्व बीडीओ का कार्यकाल निर्विवाद रहा है। इनके द्वारा बड़ी ही सफलतापूर्वक प्रखंड का संचालन किया गया। वहीं भावुक हो केसरी सिंह ने कहा कि नौकरी में एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने जाने का सिलसिला बना रहता है। बताया गया कि निवर्तमान बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा प्रोन्नत होकर सिवान जिले में डीआरडीए निदेशक बनाए गए हैं। वहीं उनकी जगह जब तक नए बीडीओ का पदस्थापन नहीं हो जाता तब तक राजस्व पदाधिकारी पूजा राॅय बीडीओ के रुप में बनी रहेंगी। वहीं पूजा राॅय ने निवर्तमान बीडीओ के कार्यकलाप की सराहना करते हुए कहा कि इनके जैसे कर्तव्यनिस्ट, मिलनसार, मार्गदर्शक व्यक्ति को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं स्थानांतरित बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के विकास में यहां के जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग मिला। जिससे मुझे काम करने में सुविधा मिली। इस मौके पर पानापुर सीओ अभिजीत कुमार, पानापुर बीडीओ आनंद पांडेय, तरैया सीओ श्रेया मिश्रा, एम ओ निखिता कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी आकांक्षा, कल्याण पदाधिकारी रश्मि प्रकाश, उप प्रमुख प्रतिनिधि डब्लू ओझा, मुखिया प्रतिनिधि रोहित सिंह कुशवाहा, मुखिया धनंजय पांडेय, अजय साह, पन्नालाल राय, बीडीसी सूरज लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र राम, सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ प्रसाद तथा अंचल एवं प्रखंड कर्मी थे।
- Sponsored Ads-
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!
