सारण: मशरक के सेमरी में पहुंचा मोदी के विकास की गारंटी वाला रथ, योजनाओं की दी गई जानकारी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

मशरक प्रखंड क्षेत्र के सेमरी पंचायत के सेमरी गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी के विकास की गारंटी रथ पहुंचा।

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  जहा भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, दुर्गेश कुमार गुप्ता और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह के द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लाभार्थी तक पहुंचे,इसके लिए गांव गांव में रथ के माध्यम से प्रचार की जा रही है।

- Sponsored Ads-

 

मौके पर प्रोजेक्ट के माध्यम से ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं ड्रोन के माध्यम से नैनों यूरिया छिड़काव कर किसानों को आधुनिक खेती के बारे में बताया गया। मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहें।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article