सारण: शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का जुलूस हुआ संपन्न

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

Bihar News Live Desk: शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का जुलूस हुआ संपन्न

 

फोटो।आकर्षण का केंद्र बना घोड़ा वाला ताजिया

- Sponsored Ads-

 

दरियापुर।स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का जुलूस संपन्न हो गया।इस मौके क्षेत्र के विश्वंभरपुर, फुरसतपुर, खिरिकिया,जुम्मन टोला, बेला, दरियापुर समेत दर्जनों गांवों से ताजिया जुलूस निकाला गया।जो गावो में से चलकर बाजार तक पहुंचा।इस बीच विश्वंभरपुर का घोड़ा वाला ताजिया आकर्षण का केंद्र बना रहा।वही जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद नजर आ रही थी।डेरनी बाजार में लगभग आधा दर्जन अखाड़ा का जुलूस पहुंचा था। जहां विधि व्यवस्था को लेकर एक तरफ जहां थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी अपर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह अपने पूरे दल बल के साथ मुस्तैद थी।कई प्रमुख स्थानों से पूरे जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही थी। वहीं मुखिया प्रतिनिधि अनिल पांडेय सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण शर्मा,पूर्व उप प्रमुख ब्रजकिशोर शर्मा,मुनचुन सिंह समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।इसके साथ ही लेट्स इंस्पायर के तरफ से व्यवसाई त्रिलोकी साह एवम सुमंत तिवारी के नेतृत्व में ठंडा पानी एवम शरबत की व्यवस्था की गई थी।जिसकी काफी सराहना हो रही थी।

- Sponsored Ads-

Share This Article